सरकार के साथ आज 11वें दौर की बातचीत
नई दिल्ली
सरकार और किसानों के बीच आज 11वें दौर की बैठक है. किसानों की ओर से 58 दिनों के लगातार आंदोलन किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर रैली को लेकर बैठक में दिल्ली पुलिस ने किसानों को केएमपी एक्सप्रेस वे पर छोटी रैली निकालने को कहा है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच हो चुकी कई दौर की बातचीत के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
किसान संगठनों की मांग है कि ये कृषि कानून पूरी तरह से पूंजीपतियों के हक में हैं, इसलिए इन्हें तत्काल वापस लिया जाए। वहीं, सरकार का कहना है कि ये तीनों कानून किसानों की आय बढ़ाने और कृषि सेक्टर में सुधार के मकसद से लाए गए हैं। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए पिछले करीब 2 महीनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों के आंदोलन और गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर रैली निकालने की उनकी योजना के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने अपने कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक निरस्त करने का निर्णय लिया है।

पाठको की राय